Thursday, May 25, 2017

Current GK June 2017 Part-2


11 May

1-  11 may 1998 को भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरन में दूसरी बार परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था

2-  11 may, 1912 को तत्कालीन ब्रिटिश भारत के समराला शहर (पंजाब) में प्रतिष्ठित कहानीकार, पत्रकार, फिल्म और रेडिओ पटकथा लेखक सआदत हसन ‘मंटो’ का जन्म हुआ था

3-  भारत में बास्केटबाल को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की शीर्ष बास्केटबाल लीग ‘नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन’ (NBA) ने अपनी पहली अकादमी ग्रेटर नॉएडा से शुरू की है।

12 May

1-  ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एशियन कुश्ती championship में भारत के लिए पहला रजत पदक जीत लिया है

2-  अभिनेता अभिताभ बच्चन को WHO ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और उसकी रोकथाम के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अपना गुडविल एम्बेसडर चुना है।

13 May

1-  रामुद्री सोमेश्वर राव ने चीन में जारी 2017 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री की पुरुष 200 मीटर टी-44 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया

2-  पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलो free style स्पर्धा के final में कोरिया के ली सुंग-चुल को 6-2 से मात देकर एशियन कुश्ती championship में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

3-  स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने तीन साल बाद मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में सर्बिया के विश्व नंबर-2 नोवाक जोकोविच को मात दी

4-  13 may, 1952 को लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ था।

5-  तमिलनाडु में ईशा योगा foundation में स्थापित ‘आदियोगी’ भगवान शिव की 112 फुट की अर्धप्रतिमा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़ी आवक्ष मूर्ति के रूप में दर्ज किया गया है।

6-  13 may, 1648 को लाल किले का निर्माण पूरा हुआ था। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने 1638 में शुरू करवाया था।

7-  नेपाली नागरिक और तीन बच्चों की मां लखपा शेरना अपना ही record तोड़कर माउंट एवेरेस्ट पर सबसे ज्यादा आठ बार चढ़ाई करने वाली महिला बन गई है।

14 May

1-  चुनाव में मैरीन ल पेन को हराने वाले इमैनुएल मेक्रों ने फ़्रांस के 25वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली

2-  एशियन कुश्ती championship में भारत ने 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक समेत कुल 10 पदक अपने नाम किये।

15 May

1-  बाँदा (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से BJP सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा सबसे सक्रिय सांसद है और उनकी उपस्थिति 100% रही है

2-  15 may, 1957 को ब्रिटेन ने प्रशांत महासागर में किये गये श्रिंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतगर्त अपने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।

3-  दीप्ति शर्मा (188) और पूनम (109) ने आयरलेंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 320 रन जोड़कर महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का नया record बनाया।

4-  E-Commerce company अलीबाबा के संस्थापक जैक मा $30.9 अरब की सम्पत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर शख्स बन गये है।

5-  15 may, 1907 को लुधियाना (पंजाब) में स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारी सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।

6-  15 may, 1948 को पूर्व दिग्गज cricketer सर डॉन ब्रेडमैन की अगुवाई में आस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ first class match में एक ही दिन में 129 over का सामना करते हुए 721 रन बनाये थे।

7-  भारतीय महिला टीम ने आयरलेंड को 249 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की जो अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 14 वर्षो की सबसे बड़ी जीत है।

16 May

1-  16 may, 1929 को Hollywood रूज़वेल्ट होटल (अमेरिका) में करीब 270 लोगों की मौजूदगी में पहले आस्कर अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया था

2-  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लोकसभा में 100% उपस्थिति के साथ देश की सबसे active महिला सांसद है।

3-  सुंदर वाशिंगटन ने वानखेड़े stadium में राइजिंग पुणे super-joint और Mumbai Indians के बीच हुए पहले qualifier में ‘men of the match’ award जीतकर IPL record अपने नाम कर लिया।

17 May

1-  पूर्व दिग्गज स्पिनर भगवत चंद्रशेखर 72 वर्ष पहले 17 मई को जन्मे थे। बचपन में पोलियो का शिकार हुए चंद्रशेखर की बाई बांह कमजोर हो गई थी।

2-  digital payment company paytm ने रेणु सती को अपने payment bank की नई CEO नियुक्त किया है।

3-  17 may 1978 को मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के चुराए गये शव ताबूत को खोज निकाला गया था

4-  देश में जानवरों और पक्षियों के क्षेत्र में काम करने के लिए 2 भारतीय कार्यकताओं- संजय गुब्बी और पूर्णिमा बर्मन को ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

18 May

1-  विश्व के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन को सर्वाधिक (8) बार आउट करने वाले England के गेंदबाज हेडले वेरिटी का जन्म 18 मई, 1905 को हुआ था

2-  केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

3-  18 may, 1974 को prime-minister इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत अपने पहले परमाणु बम के परीक्षण के साथ ही ‘परमाणु शक्ति सम्पन्न ‘ देश बन गया था।

4-  अभिनेत्री रीमा लागू (59) का ह्रदय गति रुकने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में निधन हो गया।

5-  18 may 2009 को श्रीलंका में आतंकवादी संगठन लिट्टे (तमिल टाइगर्स) के साथ 25 वर्षो से चल रहा गृहयुद्ध खत्म हुआ था।

20 May

1-  देश में प्रत्यक्ष निवेश (FDI) वित्त वर्ष 2016-17 में 9% बढ़कर $43.48 अरब (Rs 2.80 लाख करोड़) रहा जो किसी वित्त वर्ष में सर्वाधिक है

2-  शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का प्रमुख सचिव बनाया गया है।


3-  फ़ोर्ब्स magazine के मुताबिक, HP इंटरप्राइज की CEO मेग व्हितमेंन $2.5 अरब की नेट्वर्थ के साथ अपने बलबूते बनी अमेरिकी technology जगत की सबसे अमीर महिला है। 


     

    






  

No comments:

Post a Comment